Jaunpur news पुलिस ने पति पत्नी का कराया सुलह समझौता

IMG-20251202-WA0007
Share

पुलिस ने पति पत्नी का कराया सुलह समझौता
जफराबाद।क्षेत्र के पौना गांव निवासी पति पत्नी के विवाद को पुलिस ने सुलह समझौता करा दिया।घटना के बाद स्थिति काफी गम्भीर हो गयी थी।
उक्त गांव निवासी धीरज गौतम का अपनी पत्नी राधा देवी से आये दिन झगड़ा होता रहता था।शुक्रवार को दोनो के बीच झगड़ा काफी बढ़ गया।जिसमें पति पत्नी साथ नही रहना चाहते थे।शनिवार को राधा देवी के मायके से भी लोग आ गए।गांव में मामला नही सुलझ पाया।तब दोनो पक्ष थाने आ गये।थाने पर थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल ने मिशन शक्ति केंद्र की एस आई मिथिलेश कुमारी व उनकी सहयोगी सोनी पासवान,कृति खरवार, सीमा गुप्ता व प्रज्ञा सिंह ने घण्टो समझाया बुझाया।जिसके बाद दोनों ने परिजनों के सामने आपस मे सुलह समझौता कर लिया।पुलिस की इस सक्रियता से एक परिवार टूटने से बच गया।