Jaunpur news प्रेमी द्वारा शादी से किया इंकार करने पर प्रेमिका ने किया आत्महत्या

IMG-20251229-WA0002
Share

प्रेमी द्वारा शादी से किया इंकार करने पर प्रेमिका ने किया आत्महत्या
जफराबाद।क्षेत्र के अहमदपुर गांव की एक नाबालिग लड़की ने रविवार को जब प्रेमी ने शादी करने से इंकार कर दिया।जिसके बाद प्रेमिका ने जहर खा लिया।उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
उक्त गांव निवासी चपरासी सोनकर की पुत्री आरती सोनकर 16 वर्ष का पड़ोस के नाथुपुर रामनगर गांव की दलित बस्ती निवासी एक युवक से इंस्टाग्राम के जरिये प्यार हो गया। नाबालिग प्रेमिका आरती उससे शादी करने का दबाव बनाने लगी।प्रेमी शादी से इंकार कर दिया।।उसने रविवार को जहर खा लिया।हालत बिगड़ने पर परिवार के लोग उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले गए।वहां पर उसकी बिगड़ती हालात को देखकर चिकित्सक ने उसे ट्रामा सेंटर बीएचयू वाराणसी रेफर कर दिया।परिजन उसे एक निजी चिकित्सालय ले गए।वहां पर पहुंचते पहुंचते उसकी मौत हो गयी।परिजन उसका शव लेकर घर आ गए।घटना की सुचना पर पुलिस मौके ओर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया।शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।चौकी प्रभारी राधेश्याम सिंह ने बताया कि मृतक की माँ के द्वारा तहरीर मिली है।आरोपी पर मुकदमा दर्ज होगा।उसके विरुद्ध उचित कार्यवाही की नयेगी