Jaunpur news कराटे चैंपियनशिप में शैलजा ने जीता रजत पदक

IMG-20260418-WA0060
Share

कराटे चैंपियनशिप में शैलजा ने जीता रजत पदक

राज्य स्तर के लिए भी हुआ चयन

गौराबादशाहपुर , जौनपुर।

जिला कराटे एसोसिएशन वाराणसी द्वारा आयोजित और खिलाड़ियन एम्बेसी की मेज़बानी में संपन्न हुई ‘जिला कराटे चैंपियनशिप 2026’ में जौनपुर के धर्मापुर ब्लॉक अंतर्गत राजेपुर गांव की होनहार खिलाड़ी शैलजा सिंह ने रजत पदक जीतकर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। सेंट केसी मेमोरियल इंग्लिश स्कूल नेवादा, गौराकलां में आयोजित इस प्रतियोगिता में सब जूनियर, कैडेट और जूनियर वर्ग के अनेक खिलाड़ियों ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया। शैलजा सिंह पुत्री बुलट सिंह ने अपनी श्रेणी में उत्कृष्ट तकनीक और अदम्य साहस का परिचय देते हुए सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया। इस शानदार उपलब्धि के साथ ही शैलजा का चयन आगामी राज्य स्तरीय कराटे चैंपियनशिप के लिए भी हो गया है। शैलजा की इस सफलता पर उनके कोच अखिलेश रावत, दादी व राजेपुर की ग्राम प्रधान मनोरमा सिंह, पिता बुलट सिंह, माता डॉ. आस्था सिंह सहित जयहिंद यादव और अवधेश मौर्य ने हर्ष व्यक्त किया। ग्राम प्रधान मनोरमा सिंह के आवास पर पहुंचकर गणमान्य लोगों ने शैलजा को बधाई दी और भविष्य में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी उनके सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।