Jaunpur news सड़कें हों रहीं अपग्रेड,सड़क सुरक्षा को लेकर लोगों को सोच बदलने की जरूरत

Share

सड़कें हों रहीं अपग्रेड,सड़क सुरक्षा को लेकर लोगों को सोच बदलने की जरूरत

जनपद जौनपुर में सड़क के मामले में पिछले दस-पंद्रह वर्षों में बहुत परिवर्तन आया है।कई सड़कों का चौड़ीकरण हुआ। ग्रामीण इलाकों में प्रधानमंत्री सड़क योजना के चलते चौड़ी और मजबूत सड़कों का निर्माण हुआ। मछलीशहर – जंघई सड़क तथा जौनपुर – रामपुर सड़क राष्ट्रीय राजमार्ग में तब्दील हुई। सुल्तानपुर- जौनपुर- वाराणसी सड़क और चौड़ी कर दी गई।कई ओवर ब्रिज बन रहें हैं। गांवों के अंदर भी मजरे से मजरे को मिलाने वाले सम्पर्क मार्ग भी डामर रोड बन गए। ऐसे में आवागमन आसान होता गया। साइकिलों की सड़क पर घटती जा रही है बाइक सवार और चार पहिया वाहनों की संख्या बढ़ती जा रही है।इतनी अच्छी सड़कें और इतने बड़े सड़क नेटवर्क के बावजूद लोग सड़क सुरक्षा को लेकर बदले हालात में उतने जागरूक नहीं हो सके हैं जितने की वास्तव में जरूरत थी।जिस कारण सड़क दुघर्टनायें बढ़ती ही जा रही हैं। प्रशासन की ओर से सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाये जा रहें हैं जनपद सड़क दुघर्टनाओं में देश के टाप 100 जिलों में शामिल है बावजूद इसके नागरिक सबक लेने को तैयार नहीं हैं। शहरी इलाकों में तो इस मुद्दे पर कुछ गम्भीरता दिखाई देती है लेकिन ग्रामीण इलाकों में जमीनी स्तर पर परिवर्तन के लिए विशेष जागरूकता अभियान की जरूरत है।

About Author