Jaunpur news जौनपुर में बढ़ती हृदय समस्याओं पर जागरूकता अभियान पर चर्चा।

Share

जौनपुर में बढ़ती हृदय समस्याओं पर जागरूकता अभियान पर चर्चा।

जौनपुर। मेदांता हॉस्पिटल, लखनऊ के प्रसिद्ध कार्डियोलॉजिस्ट डा. गणेश सेठ की अगुवाई में जौनपुर के जाने-माने समाजसेवियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक शहर के होटल रिवर व्यू में संपन्न हुई, जिसमें स्वास्थ्य जागरूकता को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक का मुख्य विषय बढ़ती हार्ट संबंधी समस्याओं और उनसे बचाव के उपायों पर केंद्रित रहा। डा. गणेश सेठ ने बताया ने बताया कि वर्तमान समय में हृदय रोग तेजी से बढ़ रहे हैं, इसलिए लोगों में समय रहते जागरूकता फैलाना बेहद आवश्यक है, बदलती जीवनशैली, तनाव और अनियमित खान-पान के कारण हृदय रोग के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, इसलिए समय रहते जागरूकता और जांच बहुत जरूरी है।

बैठक में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों को एक मंच पर लाकर हृदय रोग से संबंधित एक विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाए। इस शिविर में लोगों को निःशुल्क जांच और चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराने की योजना पर चर्चा हुई।

उपस्थित लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविरों से आम जनता को काफी लाभ मिलेगा। साथ ही हृदय रोग से बचाव के बारे में लोगों को जागरूक करने का भी अच्छा अवसर मिलेगा।
इस अवसर पर शहर के कई समाजसेवी मौजूद रहे, जिन्होंने लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए ऐसे कार्यक्रमों को समय-समय पर आयोजित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

रोटरी के पूर्व अध्यक्ष रविकान्त जायसवाल ने इस पहल की सराहना किया। वही मूरली के अध्यक्ष अमित पांडेय ने कहा कि इस तरह के शिविर से आम लोगों को काफी लाभ मिलेगा और उन्हें समय रहते अपने स्वास्थ्य की जांच कराने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम शशांक सिंह रानू, अतुल सिंह, अविनाश गोयल और योगेश साहू, अतुल जायसवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में लखनऊ से आए अजीत पांडेय ने सभी अतिथियों और उपस्थित लोगों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया तथा स्वास्थ्य जागरूकता के ऐसे प्रयासों को आगे भी जारी रखने की बात कही।

About Author