Jaunpur news बंद कमरे में फंदे से लटका मिला युवक, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा

IMG-20251202-WA0007
Share

इशरत हुसैन की रिपोर्ट


बंद कमरे में फंदे से लटका मिला युवक, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा
जौनपुर। मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के पराहित गांव में गुरुवार देर रात एक युवक का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया जा रहा है कि पराहित गांव निवासी जयप्रकाश यादव के 25 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार यादव कमरे में बंद था। रात करीब 11 बजे परिजनों ने दरवाजा खुलवाने की कोशिश की, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। काफी प्रयास के बाद भी दरवाजा न खुलने पर खिड़की से झांककर देखा गया, जहां युवक पंखे के सहारे फंदे से लटका दिखाई पड़ा।
घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।
स्थानीय लोगों के अनुसार युवक का मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं बताया जा रहा था और उसका इलाज भी चल रहा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।