February 11, 2026

Jaunpur news डंपर की टक्कर से साइकिल सवार छात्र की दर्दनाक मौत, परिवार में पसरा मातम

Share

डंपर की टक्कर से साइकिल सवार छात्र की दर्दनाक मौत, परिवार में पसरा मातम

जौनपुर शाहगंज। क्षेत्र के सबरहद उत्तरी बस्ती में बुधवार को उस समय मातम छा गया, जब एक साइकिल सवार छात्र की सड़क हादसे में मौके पर ही मौत हो गई। मृतक छात्र घर से परीक्षा का प्रवेश पत्र लेने निकला था, लेकिन वापस लौटते समय उसकी जिंदगी थम गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सबरहद उत्तरी बस्ती निवासी केशव भारती का 16 वर्षीय पुत्र आशुतोष भारती सेंट थॉमस इंटर कॉलेज से प्रवेश पत्र लेने साइकिल से गया था। कॉलेज से लौटते समय सिधाई मोड़ के पास तेज रफ्तार डंपर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि छात्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया गया।
छात्र की मौत की खबर जैसे ही घर पहुंची, परिजनों में कोहराम मच गया। माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे मोहल्ले में शोक का माहौल है।
पुलिस विधिक कार्रवाई की जा रही है। डंपर को कब्जे में ले लिया गया है।

About Author