February 10, 2026

Jaunpur news अंतर्जनपदीय गो तस्कर से पुलिस की मुठभेड़ पैर में लगी गोली दूसरा फरार

Share

अंतर्जनपदीय गो तस्कर से पुलिस की मुठभेड़ पैर में लगी गोली दूसरा फरार

सरायख्वाजा पुलिस से पूर्वांचल के विश्वविद्यालय देवकली नहर के पास हुई मुठभेड़

तमंचा कारतूस एक पिकअप बरामद

जौनपुर सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के पूर्वांचल विश्वविद्यालय देवकली नहर के पास पुलिस से और को तस्कर की मुठभेड़ हो गई । जिसमें एक अंतर्जनपदीय गो तस्कर के पैर में गोली लगी । पुलिस ने तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। जबकि दूसरा फरार है, पकड़े गए गो तस्कर के कब्जे से एक तमंचा कारतूस व पिकअप बरामद हुआ ।

पुलिस अधीक्षक कुवर अनुपम सिंह के द्वारा चलाए जा रहे अपराध की रोकथाम के क्रम में सरायख्वाजा पुलिस ने विश्वविद्यालय के पास संदिग्ध वाहनो व संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी, इसी दौरान सफेद पिकअप सवार दो संदिग्ध व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर उनको रोकने का प्रयास किया । पिकअप पर सवार बदमाशों द्वारा पुलिस पार्टी पर फायर करते हुए भागने लगे। पुलिस ने मामले की सूचना कंट्रोल रूम को दी, पुलिस से घिर जाने पर पिकअप सवार बदमाश देवकली नहर पुलिया पर अनियंत्रित होकर पिकअप पुलिया से टकरा गया ।आत्मरक्षा में पुलिस टीम द्वारा फायर किया गया। जिसमें एक गोली बदमाश के पैर में लगी, घायल बदमाश आजमगढ़ थाना अहिरौला , माहुल का निवासी मोहम्मद सलमान पुत्र मेंराज बताया गया। जबकि अंधेरे का फायदा उठाकर फरार अभियुक्त सुल्तानपुर अखंड नगर के रामनगर का निवासी मोनू बलवंत बघेल पुत्र अशोक कुमार बताया गया है। पकड़े गए आरोपों के पास से एक तमंचा , एक कारतूस एक खोखा व एक पिकअप पुलिस ने बरामद कर लिया और विधि कार्रवाई में जुट गई।

मुठभेड़ करने वाली टीम

थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार पां,डे उप निरीक्षक सैयद हसन जाफर रिजवी, उपनिरीक्षक बृजेश सिंह, हेड कांस्टेबल संजय सोनकर, विनोद सिंह कृष्णानंद यादव शामिल रहे।

About Author