August 15, 2026

Jaunpur news कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल

Share

कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल
जफराबाद।क्षेत्र के वाराणसी मड़ैया महरूपुर गांव के पास रविवार की देर शाम को तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गये। हादसे के बाद चालक कार छोड़ कर मौके से फरार हो गया। घायल को एंबुलेंस की मदद से जिला चिकित्सालय भेजा गया।
क्षेत्र के हौज खास गांव निवासी नितेश चौहान 30 पुत्र अशोक चौहान और उनके परिचित वीरबहादुर चौहान उर्फ बबलू 38 वर्ष निवासी मुरादगंज बाइक से जौनपुर जा रहे थे। जैसे ही दोनो बाइक से ऊक्त स्थान पर पहुंचे।उसी समय वाराणसी की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक में पीछे टक्कर मार दिया।टक्कर लगते ही दोनो बाइक सहित सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायल को जिलस्पताल ले जाया गया। घटना के संबंध में थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ला ने बताया कि वाहन को कब्जे में ले ली गयी है।चालक फरार हो गया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।

About Author