Jaunpur news जनहित के लिए श्रीरामचरितमानस पाठ का आयोजन

IMG-20260130-WA0029
Share

जनहित के लिए श्रीरामचरितमानस पाठ का आयोजन
जफराबाद।क्षेत्र के जमैथा गांव में प्रेमकुमार सिंह के आवास पर शुक्रवार को जनहित के लिये श्री रामचरित मानस पाठ का आयोजन किया गया है।
आयोजक प्रेमकुमार सिंह ने बताया मानस पाठ का आयोजन आम जन के कल्याण के लिए आयोजित किया गया है।श्रीरामचरितमानस पाठ का शुभारंभ आचार्य भैयालाल मिश्र ने विधिवत पूजन अर्चन करके कराया।मानस पाठ की व्यवस्था में आशुतोष सिंह,सजंय शुक्ल,हरेन्द्र प्रताप सिंह,पुनीत सिंह,जवाहर यादव आदि लगातार लगे रहे।मानस पाठ के साथ ही देर शाम से भंडारे का आयोजन किया गया।शनिवार को प्रसाद वितरण किया जाएगा।