February 1, 2026

Jaunpur news सत्ता के विरूद्ध सच बोलने का प्रतीक था हिक्की गजटः डॉ. सुनील

Share

सत्ता के विरूद्ध सच बोलने का प्रतीक था हिक्की गजटः डॉ. सुनील

जौनपुर। आज ही के दिन 1780 में भारत का प्रथम समाचार पत्र ‘हिक्की बंगाल गजट’ का प्रकाशन शुरू हुआ था। इस ऐतिहासिक उपलब्धि की स्मृति में पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर के जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग द्वारा संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
संगोष्ठी में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सुनील कुमार ने कहा कि जेम्स ऑगस्टस हिक्की द्वारा शुरू किया गया यह पत्र एशिया का पहला मुद्रित समाचार पत्र था हिक्की बंगाल गजट ने न केवल खबरें दीं, बल्कि सामाजिक जागरूकता का माध्यम भी बना।
बाजार भाव, शादियां और राजनीतिक विश्लेषण से भरपूर यह पत्र सत्ता के विरुद्ध सत्य बोलने का प्रतीक था। यह बात दीगर है कि दो साल में अखबार बंद हो गया। उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे वर्तमान पत्रकारिता के दौर में हिक्की के साहस से प्रेरणा लें।
असिस्टेंट प्रो डॉ दिग्विजय सिंह राठौर ने कहा कि हिक्की गजट ने ईस्ट इंडिया कंपनी के भ्रष्टाचार के विरुद्ध साहसी पत्रकारिता की मिसाल कायम की। “हिक्की का नारा ‘सभी के लिए खुला, लेकिन किसी से प्रभावित नहीं’ आज भी प्रेस स्वतंत्रता का मूलमंत्र है।”
इस मौके पर डॉ. चंदन सिंह अन्य मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन छात्र सुमित सिंह ने किया।

About Author