February 1, 2026

Jaunpur news आधी रात को मसीहा बनकर जिला अस्पताल पहुँचे समाजसेवी अतुल तिवारी, किया रक्तदान

Share

जौनपुर : आधी रात को मसीहा बनकर जिला अस्पताल पहुँचे समाजसेवी अतुल तिवारी, किया रक्तदान

किसी का जीवन बचाना ही सबसे बड़ा धर्म है : समाजसेवी अतुल तिवारी

​जौनपुर।
जनपद के जफराबाद विधानसभा निवासी आम आदमी पार्टी जौनपुर के जिला मीडिया प्रभारी एवं अखिल भारतीय हिंदू सेवा दल उ.प्र. के प्रदेश संगठन मंत्री अतुल कुमार तिवारी (बुद्धिमान) ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की है। गुरुवार की रात, जैसे ही अतुल तिवारी को सूचना मिली कि एक निजी अस्पताल में भर्ती मरीज को रक्त की सख्त जरूरत है, रात करीब 10 बजे वे तत्काल जिला अस्पताल सदर पहुँचे और जरूरतमंद के लिए स्वतः रक्तदान किया। ​ समाजसेवी ने ना केवल रक्तदान किया, यह आश्वासन दिया कि अगर और भी ब्लड की जरूरत पड़ेगी तो उपलब्ध कराया जाएगा। अतुल तिवारी ने कहा कि, “दीन-दुखियों की सेवा का संस्कार मुझे मेरे परिवार से मिला है। किसी का जीवन बचाना ही सबसे बड़ा धर्म है।”​रक्तदान के लाभ पर दिया संदेश ​समाजसेवी अतुल तिवारी ने युवाओं से रक्तदान की अपील करते हुए बताया कि इससे शरीर में आयरन की मात्रा संतुलित रहती है, हृदय रोगों का खतरा कम होता है और नई ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने कहा कि आपका एक यूनिट रक्त किसी परिवार का चिराग बुझने से बचा सकता है।

About Author