Jaunpur news महिला से छेड़छाड़ का आरोप, विरोध पर परिवार से मारपीट; आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

IMG-20251229-WA0002
Share


जफराबाद में महिला से छेड़छाड़ का आरोप, विरोध पर परिवार से मारपीट; आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

जफराबाद थाना क्षेत्र के जलालपुर के एक गांव में महिला के साथ छेड़छाड़ और विरोध करने पर पूरे परिवार से मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर नामजद आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित परिवार के अनुसार, 23 जनवरी को गांव निवासी एक गांव की बहू घर में अकेले खाना बना रही थी। इसी दौरान उसका पट्टीदार रमेश सोनकर पुत्र निब्बू सोनकर घर में जबरन घुस आया और महिला के साथ अश्लील हरकत करने लगा। महिला द्वारा विरोध करने और शोर मचाने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की।
घटना की जानकारी मिलने पर जब परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे और आरोपी के कृत्य का विरोध किया तो आरोप है कि आरोपी ने उन्हें धमकाते हुए पूरे परिवार के साथ मारपीट की, जिससे परिवार में दहशत का माहौल बन गया।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक गजानन्द चौबे ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।