Jaunpur news एक राष्ट्र, एक मतदान: लोकतंत्र की जड़ें मजबूत बनाने का संकल्प
इन्द्रजीत सिंह मौर्य की रिपोर्ट
एक राष्ट्र, एक मतदान: लोकतंत्र की जड़ें मजबूत बनाने का संकल्प
पीयू में शिक्षक, विद्यार्थी, कर्मचारियों को दिलाई गयी शपथ
जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय में “एक राष्ट्र, एक मतदान” विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम शनिवार को आयोजित किया गया।
यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय कैडेट कोर एवं मतदाता जागरूकता क्लब के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। विद्यार्थियों, शिक्षकों तथा कर्मचारियों ने इसमें सक्रिय भागीदारी निभाए
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने कहा कि मतदान प्रत्येक नागरिक का मौलिक अधिकार होने के साथ-साथ राष्ट्रीय दायित्व भी है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की जड़ें तभी मजबूत होंगी जब हर नागरिक अपने मताधिकार का जिम्मेदारीपूर्वक प्रयोग करेगा। इस अवसर पर प्रो. वंदना सिंह ने विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों से लोकतंत्र को सशक्त बनाने और सक्षम राष्ट्र के निर्माण हेतु मतदान करने की शपथ भी दिलवाई।
विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रबंध अध्ययन संकाय के संकायाध्यक्ष प्रो. मुराद अली ने कहा कि जागरूक मतदाता ही राष्ट्र की दिशा और दशा तय करते हैं।
संचालन विश्वविद्यालय के एनसीसी प्रभारी डॉ. मनोज पाण्डेय ने किया। डॉ. पाण्डेय ने मतदान को सशक्त समाज एवं राष्ट्र निर्माण की आधारशिला बताते हुए कहा कि प्रत्येक मतदाता का योगदान लोकतंत्र को जीवंत बनाए रखता है।
धन्यवाद ज्ञापन डॉ. दीपक मौर्य ने किया। इस अवसर पर परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद सिंह, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शशिकांत यादव, उपकुलसचिव अजीत प्रताप सिंह, डॉ. रामांशु प्रताप सिंह उपस्थित रहे।
