Jaunpur news व्यापार मंडल ने दो सौ लोगों को बांटा कम्बल

IMG-20260118-WA0025
Share

व्यापार मंडल ने दो सौ लोगों को बांटा कम्बल
जफराबाद।क्षेत्र के जिला उद्योग व्यापार मंडल कबुलपुर हुसेपुर के तत्वाधान में रविवार को दो सौ से अधिक जरुरतमन्दों को कम्बल वितरित किया गया।
व्यापार मंडल के अध्यक्ष मुकेश जायसवाल ने कहा जरूरतमंदों की सेवा के भाव से व्यापारियों ने यह कार्यक्रम आयोजित किया।इस कम्बल वितरण कार्यक्रम में समाजसेवी दिनेश यादव ने 60 कम्बल अपनी तरफ से व्यापार मंडल को दिया था।उनका यह सहयोग काफी अहम था।कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न गांवों के जरुरतमंद महिलाओं, पुरुषों तथा दिव्यांग गण मौजूद रहे।इन लोगों को दिनेश यादव,सजंय यादव,योगेश श्रीवास्तव,राजेश यादव,सत्यम उर्फ पिंटू श्रीवास्तव, डॉ विनय प्रजापति, सुरेंद्र यादव,मुन्ना गुप्ता,प्रीतम मोदनवाल,मोनू मोदनवाल, त्रिभुवन जायसवाल,अंकित श्रीवास्तव,अनिल पाठक सहित अन्य कार्यक्रम में अहम योगदान दिया।