January 15, 2026

Jaunpur news चाइनीज मांझा अभियान में 22 आरोपी गिरफ्तार

Share

जौनपुर कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चाइनीज मांझा अभियान में 22 आरोपी गिरफ्तार

जौनपुर। जिले में चाइनीज मांझे पर रोक के बीच कोतवाली थाना पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए 22 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह अभियान सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर गोल्डी गुप्ता के निर्देशन में संचालित किया गया। शांति व्यवस्था बनाए रखने और प्रतिबंधित मांझे की बिक्री रोकने के उद्देश्य से की गई इस कार्रवाई में आरोपियों को बीएनएसएस की धारा 170/126/135 के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया।
गिरफ्तार किए गए आरोपी:
वाजिदपुर उत्तरी, सिपाह, ख्वाजगी टोला, बलुआघाट, बोदकरपुर, ताड़तला, खालिशपुर, खासनपुर, पालिटेक्निक चौराहा और ओलनगंज सहित विभिन्न इलाकों से कुल 22 लोगों को पकड़ा गया। इनमें सुनील कन्नौजिया, मंगेश कन्नौजिया, नदीम, रवि प्रकाश गुप्ता, शमीम हैदर, मोहम्मद शैफ, अयान, फैजी, सैफ, शादाब, अमान, सलमान, बूढ़े सोनकर, जोगेंद्र सोनकर, मोहम्मद इब्राहिम उर्फ पप्पू, राजकुमार सोनी, अभय मौर्या, प्रद्युम्न मौर्या, मन्नू यादव, दीपक कन्नौजिया, विशाल गुप्ता और अनुभव साहू शामिल हैं।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
इस अभियान में प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह के नेतृत्व में कई टीमें शामिल रहीं। उपनिरीक्षक आलोक त्रिपाठी, मंजय यादव, सुनील यादव, संतोष यादव, राहुल रंजन और पुलिसबल के अन्य जवानों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई को अंजाम दिया।
पुलिस का कहना है कि चाइनीज मांझे पर प्रतिबंध का सख्ती से पालन कराया जाएगा, और ऐसे उत्पाद बेचने या उपयोग करने वालों के खिलाफ आगे भी निरंतर अभियान जारी

About Author