January 25, 2026

Jaunpur news सड़क किनारे अज्ञात महिला की खून से लथपथ लाश बरामद, पुलिस जांच में जुटी

Share

सड़क किनारे अज्ञात महिला की खून से लथपथ लाश बरामद, पुलिस जांच में जुटी

जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के पकड़ी चौराहा के निकट एक अज्ञात महिला का खून से लथपथ शव सड़क पर पड़ा मिला। सूचना पर थाना अध्यक्ष बक्शा लक्ष्मण विक्रम सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस के अनुसार मृतका की उम्र लगभग 35 वर्ष प्रतीत होती है। प्रारम्भिक जांच में संभावना व्यक्त की जा रही है कि महिला किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल हुई होगी, जिसके कारण उसकी मृत्यु हुई।

काफी प्रयास के बाद भी मृतका की पहचान नहीं हो सकी। महिला ने हरे रंग की साड़ी और स्वेटर पहन रखा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

About Author