January 25, 2026

Jaunpur news जिलाध्यक्ष ने एसआईआर कार्यों की समीक्षा की

Share

जिलाध्यक्ष ने एसआईआर कार्यों की समीक्षा की

मछलीशहर,जौनपुर।

भाजपा जिलाध्यक्ष मछलीशहर डॉ. अजय कुमार सिंह ने एसआईआर से जुड़े कार्यों के प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए कार्यकर्ताओं को पूरा सहयोग करने का आह्वान किया।
वह सोमवार को सादीगंज बूथ के सम्बन्ध में संतोष जायसवाल के आवास पर यह बैठक कर रहे थे।
इस दौरान उन्होंने बीएलओ और कार्यकर्ताओं से अब तक किए गए कार्यों की जानकारी ली । सभी को अपने-अपने फार्म समय से भरकर जमा करने के निर्देश दिए।
जिलाध्यक्ष ने मछलीशहर मंडल के बूथ संख्या 28, 33 और 34 की अद्यतन स्थिति पर बूथ अध्यक्ष, बीएलए-2 और नगर में रहने वाले पदाधिकारियों के साथ चर्चा की। उन्होंने बूथ प्रबंधन को मजबूत करने एवं एसआईआर कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर जोर दिया। बैठक में मंडल अध्यक्ष हरिओम गुप्ता,महामंत्री जयानंद चौबे, राजेश सिंह, दीपू जायसवाल, अभिषेक सिंह समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About Author