January 25, 2026

Jaunpur news JCI युवा के मंडल अध्यक्ष बने गौरव सेठ

Share


JCI युवा के मंडल अध्यक्ष बने गौरव सेठ

जौनपुर में हुआ भव्य स्वागत, सामाजिक बदलाव की नई राह पर आगे बढ़ा संगठन

जौनपुर।
JCI युवा के सक्रिय, ऊर्जावान और लोकप्रिय सदस्य जेसीआई सेन गौरव सेठ को मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर जौनपुर में उनका भव्य स्वागत किया गया। उनके नाम की आधिकारिक घोषणा होते ही जिले के JCI युवा सदस्यों में उत्साह और गौरव की लहर दौड़ पड़ी। स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में पदाधिकारी, सदस्य और शुभचिंतक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में JCI युवा जौनपुर के अध्यक्ष शिवेंद्र गुप्ता ने कहा कि गौरव सेठ का मंडल अध्यक्ष बनना पूरे जनपद के लिए सम्मान की बात है। उन्होंने बताया कि उनके नेतृत्व में संगठन सामाजिक और जनहित से जुड़े कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएगा।

शिवेंद्र गुप्ता ने कहा कि आने वाले समय में JCI युवा शिक्षा, स्वच्छता, स्वास्थ्य जागरूकता, युवा सशक्तिकरण और कौशल विकास जैसी पहलों पर नए उत्साह के साथ कार्य करेगा।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि गौरव सेठ के नेतृत्व में संगठन सामाजिक बदलाव की नई राह पर और मजबूती से आगे बढ़ेगा।

समारोह में उपस्थित सदस्यों ने भी नए मंडल अध्यक्ष को बधाई देते हुए उनके कार्यकाल को संगठन एवं समाज दोनों के लिए महत्वपूर्ण बताया।


About Author