Jaunpur news जलालपुर पुलिस ने 4 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, करीब 4 किलो अवैध गांजा बरामद

IMG-20251126-WA0034
Share


जलालपुर पुलिस ने 4 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, करीब 4 किलो अवैध गांजा बरामद


जौनपुर। थाना जलालपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लगभग 3 किलो 995 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है।

प्रभारी निरीक्षक जलालपुर के नेतृत्व में देर रात की गई इस कार्रवाई में दो अभियुक्त—

  1. गुलाम रसूल पुत्र स्व. शाह मोहम्मद, निवासी महिमापुर, उम्र लगभग 52 वर्ष
  2. खेलावन सरोज पुत्र बिहार सरोज, निवासी ओईना, उम्र लगभग 55 वर्ष
    को मझगवां कला नहर–जलालपुर–केराकत मुख्य मार्ग के पास से क्रमशः 1125 ग्राम तथा 600 ग्राम नाजायज़ गांजे के साथ रात करीब 10:45 बजे गिरफ्तार किया गया।

बरामदगी के आधार पर थाना जलालपुर में मु.अ.सं. 431/25 धारा 8/20 NDPS Act के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

पुलिस द्वारा शेष दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी से संबंधित विवरण भी संकलित कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।