Jaunpur news गोकुल घाट पर भव्य रूप से संपन्न हुआ 17वां देव दीपावली महोत्सव, दीपों की लौ से निखरी गोमती तट की आभा
गोकुल घाट पर भव्य रूप से संपन्न हुआ 17वां देव दीपावली महोत्सव, दीपों की लौ से निखरी गोमती तट की आभा
जौनपुर। जनपद में हर वर्ष की भांति इस बार भी देव दीपावली महोत्सव धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इसी क्रम में पुरानी बाजार मोहल्ला स्थित गोकुल घाट पर 17वां देव दीपावली महोत्सव भव्य रूप से संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों द्वारा रंग-बिरंगी रंगोलियां बनाकर की गई। रंगोली का अवलोकन समाजसेविका उर्वशी सिंह, रजनी साहू और स्वर्णिम जायसवाल ने किया। इसके उपरांत आदि गंगा गोमती का वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजन-अर्चन किया गया और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से वातावरण भक्तिमय बन गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ज्ञान प्रकाश सिंह, विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. क्षितिज शर्मा, निखिलेश सिंह और विमल सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका परिषद, जौनपुर की अध्यक्ष मनोरमा मौर्या ने की।
इस अवसर पर देव दीपावली महोत्सव समिति के संस्थापक आनंद कुमार मिश्र, महासचिव मनीष कुमार गुप्ता, अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष सुरेश चंद्र गुप्ता सहित समिति के अन्य सदस्य और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
दीपों की रोशनी से सजा गोकुल घाट अद्भुत दृश्य प्रस्तुत कर रहा था, जहां श्रद्धा और आस्था का संगम देखने को मिला।
