Jaunpur news मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट, बदलापुर महोत्सव के लिए मिला शुभकामना संदेश

IMG-20251028-WA0064
Share


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट, बदलापुर महोत्सव के लिए मिला शुभकामना संदेश


लखनऊ। आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से एक शिष्टाचार भेंट के दौरान बदलापुर महोत्सव और मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह के लिए उन्हें आमंत्रित किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दोनों आयोजनों के सफल संचालन के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं और बिहार चुनाव की व्यस्तता के चलते समय मिलने पर आने का आश्वासन भी दिया।

इस अवसर पर शिष्टमंडल में उद्योगपति श्री प्रमोद पाठक (गुजरात), विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष श्री राम सहाय पांडेय, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला महामंत्री श्री राजेश्वरी सिंह तथा भाजपा जिला मंत्री श्री अवधेश यादव सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकता, संस्कृति और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने आयोजकों को उत्सव के सफल संचालन के लिए शुभेच्छा प्रेषित की।