November 2, 2025

Jaunpur news खेतासराय में डाली किन्नर ने डीजे के साथ छठ मैया काथाल सजा निकाला जुलूस

Share

इन्द्रजीत सिंह मौर्य की रिपोर्ट

खेतासराय में डाली किन्नर ने डीजे के साथ छठ मैया का
थाल सजा निकाला जुलूस

हजारों महिलाओं ने अस्ता चलगामी सूर्य को अर्पित किया अर्ध्य

खेतासराय, जौनपुर।
सूर्या षष्ठी का व्रत धारण करने वाली हजारों महिलाओं ने सोमवार को अस्ता चलगामी सूर्य को अर्ध्य अर्पित किया।
छठ पूजा के तीसरे दिन नगर पंचायत खेतासराय के फक्कड़ बाबा की कुटिया और आदर्श भारती विद्यापीठ तालाब के पास हजारों महिलाओं के साथ छठ मैया के भक्तों का हुजूम उमड़ा हुआ था।
घाटों पर साफ सफाई रंग रोगन और गाजे बाजे का इंतजाम किसी बड़े मेले और उत्सव से कम नहीं था।
नगर पंचायत खेतासराय की अधिशासी अधिकारी सुश्री अलका मौर्य, खंड विकास अधिकारी सोंधी पीयूष त्रिपाठी दोनों स्थानों पर निरंतर व्यवस्था को देखते रहे। भाजपा खेतासराय मंडल अध्यक्ष उपेंद्रनाथ मिश्रा, जगदंबा प्रसाद पांडेय, कार्यक्रम के व्यवस्थापक धर्मरक्षक मनीष गुप्ता, अध्यक्ष सुरेंद्र पांडेय, आचार्य कृष्ण मुरारी मौर्य, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र पांडेय, शांति भूषण मिश्र आदर्श श्रीवास्तव, वंश श्रीवास्तव, गजेंद्र पांडेय, शांति भूषण मिश्रा, विक्की गुप्ता, संजय विश्वकर्मा समेत भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
उधर कस्बा के डाली किन्नर ने डीजे साउंड और दर्जनों महिलाओं, भक्तों के साथ नगर में विशाल जुलूस निकालकर अस्ता चल गामी सूर्य को अर्ध अर्पित किया।
खेतासराय कस्बा के गोला बाजार से निकला जुलूस मुख्य चौराहा,खुटहन रोड़, पुरानी बाजार होते हुए प्राचीन काली मंदिर पहुंचा। फिर यहां से वह शाहगंज के लिए रवाना हो गई। डॉली किन्नर के साथ छठ मैया के पूजनोत्सव कार्यक्रम में दीपा, निशा देवी, सीमा गुप्ता, दुर्गा सोनी, सागर सोनी, लालचंद सोनी, सूरज रावत, रबी बरनवाल, महेश जायसवाल, मनोज गुप्ता मौजूद रहे। छठ मैया का थाल दौरे में सजाये लखन कुमार सबसे आगे आगे चल रहे थे। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो इसके मद्देनजर खेतासराय थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह, कस्बा इंचार्ज उप निरीक्षक अनिल कुमार पाठक, हेड कांस्टेबल संजय पांडेय, अम्बिका यादव भारी पुलिस बल के साथ निरंतर चक्रमण करते रहे।

About Author