January 27, 2026

Jaunpur news खेतासराय पुलिस ने गौ-हत्या कांड का किया खुलासा, तीन अभियुक्त उपकरण सहित गिरफ्तार

Share

खेतासराय पुलिस ने गौ-हत्या कांड का किया खुलासा, तीन अभियुक्त उपकरण सहित गिरफ्तार

जौनपुर।
पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपराध नियंत्रण एवं रोकथाम के तहत खेतासराय पुलिस ने गौ-हत्या के अपराध का सफल अनावरण करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से गोकशी में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए गए हैं।

थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर खास की सूचना पर यह कार्रवाई की। यह मामला थाना खेतासराय में पंजीकृत मु.अ.सं. 216/2025 धारा 3/5ए/8 गौ हत्या निवारण अधिनियम व 4/25 आर्म्स एक्ट से संबंधित है।

पुलिस ने अभियुक्तों की निशानदेही पर गोकशी में प्रयुक्त पाँच चापर और एक लकड़ी का ठीहा बरामद किया। बरामदगी के बाद तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई के उपरांत न्यायालय भेज दिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम–

  1. नौशाद पुत्र मिस्टर निवासी ग्राम नदौली, थाना खेतासराय, जनपद जौनपुर
  2. परवेज आलम पुत्र अख्तर निवासी ग्राम अढनपुर, थाना सरपतहां, जनपद जौनपुर
  3. गुफरान पुत्र इबरार निवासी ग्राम सोंफीगढ़, थाना अहरौला, जनपद आज़मगढ़

बरामदगी–

  • पाँच गोकशी में प्रयुक्त चापर
  • एक लकड़ी का ठीहा

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम–

  • प्रदीप कुमार सिंह, थानाध्यक्ष, थाना खेतासराय
  • उ.नि. कपिल देव
  • उ.नि. अशोक कुमार वर्मा
  • हे.का. राजकुमार यादव, हे.का. धर्मेंद्र गिरी, हे.का. मोहम्मद अंसारी, का. बृजेश मिश्रा, का. मनीष यादव, थाना खेतासराय

खेतासराय पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और गौ-रक्षा के प्रति कड़ा संदेश गया है।

About Author