January 25, 2026

Jaunpur news शिक्षा के साथ सेवा भाव को भी बताया जरूरी, छात्रों ने किया बिहार के कैमूर जिले का शैक्षिक भ्रमण

Share


वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में सेवा पखवाड़ा: कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने छात्रों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

शिक्षा के साथ सेवा भाव को भी बताया जरूरी, छात्रों ने किया बिहार के कैमूर जिले का शैक्षिक भ्रमण

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में सेवा पखवाड़ा 2025 के तहत एक शैक्षिक और सामाजिक भ्रमण का आयोजन किया गया, जिसमें विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह ने छात्रों को हरी झंडी दिखाकर बिहार के कैमूर जिले के लिए रवाना किया और उन्हें शिक्षा के साथ सेवा भाव अपनाने के महत्व पर प्रकाश डाला।

कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने कहा कि शिक्षा के साथ सेवा भाव भी उतना ही महत्वपूर्ण है। सेवा पखवाड़ा छात्रों को न केवल अपने राज्य में बल्कि अन्य राज्यों में जाकर सामाजिक सेवा का अवसर प्रदान करता है। इससे देश की एकता और अखंडता को बल मिलता है और छात्रों को विभिन्न राज्यों की भाषा, संस्कृति और खान-पान के बारे में भी ज्ञान प्राप्त होता है।

चीफ प्रॉक्टर प्रोफेसर राजकुमार ने बताया कि ऐसे भ्रमण छात्रों में अनुशासन और आदर्श मूल्य आधारित जीवन के लिए मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। व्यवसाय प्रबंध के शिक्षक एवं यात्रा समन्वयक प्रोफेसर मुराद अली ने कहा कि सेवा पखवाड़ा छात्रों को अपने सामाजिक उत्तरदायित्व निभाने का अनुभव देता है और सामाजिक जिम्मेदारी तथा सांस्कृतिक समझ को बढ़ावा देता है।

छात्रों ने कैमूर जिले के भभुआ, पाउँरा आदि क्षेत्रों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने माँ मुंडेश्वरी देवी मंदिर और अन्य स्थानों का दौरा किया और स्थानीय लोगों की सेवा तथा सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाई। इससे छात्रों को समाज सेवा और स्थानीय समुदाय के साथ जुड़ने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ।

इस कार्यक्रम में शिक्षक डॉ. विकास सिंह, समरीन तब्बासुम और कई अन्य विभागों के छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।


About Author