January 25, 2026

Jaunpur news गोमती नदी के बेलाव घाट पर मिला अज्ञात शव, मचा हड़कंप

Share


गोमती नदी के बेलाव घाट पर मिला अज्ञात शव, मचा हड़कंप

जफराबाद। क्षेत्र के बेलाव घाट पर शनिवार को गोमती नदी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

बताया गया कि घाट पर किसी ग्रामीण ने नदी में औंधे मुंह पड़े शव को देखा और तुरंत लोगों व पुलिस को जानकारी दी। सूचना पाकर एसआई विजय सिंह दल-बल के साथ पहुंचे और शव को बाहर निकलवाया।

पुलिस के अनुसार मृतक की मौत कई दिन पूर्व डूबने से हुई प्रतीत हो रही है। शव पानी में फूल चुका है और सिर के बाल भी नहीं हैं। फिलहाल मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।


About Author