Jaunpur news सुजानगंज में मिशन शक्ति के तहत 50 शोहदों को लाल कार्ड देकर दी गई कड़ी चेतावनी
सुजानगंज में मिशन शक्ति के तहत 50 शोहदों को लाल कार्ड देकर दी गई कड़ी चेतावनी
स्कूल जाने वाली लड़कियों पर छिटाकसी करने वालों को पुलिस ने परिजनों के सुपुर्द किया
जौनपुर, 26 सितंबर 2025।
मा0 मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के मिशन शक्ति फेज 05 एवं महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत थाना सुजानगंज पुलिस ने सक्रिय कार्रवाई करते हुए रास्ते में स्कूल जाने वाली लड़कियों और महिलाओं पर छिटाकसी व आपत्तिजनक टिप्पणियां करने वाले 50 शोहदों को लाल कार्ड दिखाकर कड़ी चेतावनी दी।
इस कार्रवाई के दौरान आरोपियों को उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया। थानाध्यक्ष फूलचंद पाण्डेय के निर्देशन में एन्टी रोमियो टीम ने राष्ट्रीय इंटर कॉलेज और अन्य प्रमुख स्थानों पर निगरानी रखकर यह कार्रवाई की।
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम:
- थानाध्यक्ष श्री फूलचंद पाण्डेय
- उ0नि0 रामभवन यादव
- उ0नि0 विद्यासागर
- का0 गया प्रसाद पटेल
- का0 रवि गुप्ता
- म0का0 सन्ध्या रावत
- म0का0 पल्लवी सिंह
- म0का0 पूर्णिमा साहू
- हो0गा0 कौशल कुमार
पुलिस ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं और लड़कियों के प्रति सम्मान बढ़ाना और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

