Jaunpur news बदलापुर पुलिस ने वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर अपहृता को सकुशल बरामद किया
बदलापुर पुलिस ने वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर अपहृता को सकुशल बरामद किया
पॉक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
जौनपुर, 26 सितंबर 2025।
थाना बदलापुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए अपहरण मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, थाना बदलापुर क्षेत्र में पंजीकृत मुकदमा मु0अ0सं0-402/25 धारा 75/137(2) बीएनएस व 7/8 पॉक्सो एक्ट में नामजद अभियुक्त हर्ष सिंह पुत्र संजय कुमार सिंह निवासी पूराबलई थाना बदलापुर को पुलिस ने आज 26 सितंबर 2025 को शाम करीब 5 बजे पूरालाल चौराहा से दबोच लिया। उसके कब्जे से अपहृता/पीड़िता को भी सकुशल बरामद कर लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त:
- हर्ष सिंह पुत्र संजय कुमार सिंह, निवासी पूराबलई, थाना बदलापुर, जनपद जौनपुर।
बरामदगी टीम:
- प्र0नि0 शेष कुमार शुक्ला, थाना बदलापुर
- उ0नि0 रामसमुझ सिंह, थाना बदलापुर
- हे0का0 नागेन्द्र कुमार, थाना बदलापुर
- का0 हरखनाथ यादव, थाना बदलापुर
- म0का0 नीलम रावत, थाना बदलापुर
पुलिस ने बताया कि अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
