आम आदमी पार्टी जौनपुर में पंजाब के प्रचंड बहुमत के जीत पर जिला अध्यक्ष नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकालकर शांति की प्रतीक का संदेश दिया

Share


आज आम आदमी पार्टी जौनपुर में पंजाब के प्रचंड बहुमत के जीत के शुभ अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री सूर्य नारायण सिंह मुन्ना जी के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकालकर शांति की प्रतीक का संदेश दिया। इसी क्रम में जिला अध्यक्ष श्री सूर्यनारायण सिंह मुन्ना ने कहा कि जिस तरह पंजाब की जनता ने स्वास्थ्य, शिक्षा और बिजली को चुनकर आम आदमी पार्टी की सरकार बनाई है ,आम आदमी पार्टी पूरी तरह तत्परता के साथ कार्य करेगी। आम आदमी पार्टी आज राष्ट्रीय पार्टी बन चुकी है अब आम आदमी पार्टी ग्रामीण स्तर तक अपना संगठन तैयार करेगी ताकि 2024 में पूरी मजबूती के साथ आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ सके और मूलभूत आवश्यकताओं को उत्तर प्रदेश में भी लागू कराया जा सके।आम आदमी पार्टी बहुत ही जल्द पूरे देश में अपना संगठन तैयार कर लेगी और जाति धर्म को खत्म करके मुद्दों पर चुनाव लड़ेगी । जिस तरह दिल्ली में तीसरी बार सरकार आम आदमी पार्टी की बनी है पंजाब में प्रचंड बहुमत बड़े-बड़े धुरंधर को हराकर वहां की जनता ने अपना मुख्यमंत्री भगवंत मान सिंह को चुना है निश्चित रूप से आने वाले समय में हिंदुस्तान की जनता 2024 में आम आदमी पार्टी को मजबूत विकल्प के रूप में देख रही है।तिरंगा यात्रा में विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग मणि त्रिपाठी जी,जफराबाद प्रत्याशी विजय कुमार पाठक जी,जिला सचिव डॉक्टर अमित श्रीवास्तव जी, शैलेंद्र यादव जी ,जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार सिंह जी ,जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ यादव जी,रमेश चंद रंगीला जी, मनीष सिंह जी, दिलीप सिंह जी, कमलेश सिंह जी, संतोष विश्वकर्मा जी, आनंद कुमार यादव जी, अच्छेलाल यादव जी, रामस्वरूप मौर्य जी, राहुल शुक्ला जी, यशवंत कुमार गुप्ता जी, सुरेंद्र पाठक जी, जिला मीडिया प्रभारीविद्याधर मिश्रा जी,जिला संगठन संयोजक रिजवान अहमद जी, दर्शन गौतम जी,शाहगंज के प्रत्याशी विनोद कुमार प्रजापति जी,मल्हनी के प्रत्याशी जय प्रकाश जी, रवीश कुमार जी, रितेश अग्रहरि जी, निखिलेश अग्रहरि जी,जिला कोषाध्यक्ष डॉक्टर दिवाकर मौर्या जी, जितेंद्र खरे जी, बंटी अग्रहरि जी, संजय कुमार यादव जी, संतोष विश्वकर्मा जी, अतुल कुमार तिवारी जी, रमेश चंद्र शर्मा जी, अमर नाथ शुक्ला जी, आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। उक्त जानकारी जिला सचिव डॉ अमित कुमार श्रीवास्तव ने दी।

About Author