पुनः योगी सरकार बनने की खुशी में महिलाओं ने खेली भगवा होली

Share

पुनः योगी सरकार बनने की खुशी में महिलाओं ने खेली भगवा होली

जमकर उड़ाए गए अबीर और गुलाल लगाए गए जय श्रीराम के नारे गुंजा इलाका

योगी मोदी जिंदाबाद के भी लगाए गए नारे

जौनपुर प्रदेश में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दोबारा जीत व नगर विधायक गिरीश चंद यादव की पुनः जीत पर महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रागनी सिंह के नेतृत्व में पालिटेक्निक स्थिति कुमकुम काम्पलेक्स मे महिला मोर्चा की सभी पदाधिकारियों के साथ योगी सरकार के पुनः प्रचण्ड बहुमत से जीतने के उपलक्ष्य मे भगवा होली खेली गई। इस दौरान महिला कार्यकर्ताओं द्वारा जमकर अबीर और गुलाल उड़ाए गए साथ ही जय श्री राम व योगी मोदी के नाम के जयकारे भी लगाए गए जिससे पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा। योगी सरकार पुनः बनने पर महिलाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। इस दौरान महिला संगठन के पदाधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि योगी सरकार में ही महिलाओं का हित सुरक्षित है जो सुविधाएं योगी सरकार में महिलाओं को मिली वह आज तक किसी सरकार में नहीं मिली थी इससे साफ जाहिर है कि इस बार के मतदान में महिलाओं की सराहनीय महत्वपूर्ण भूमिका रही यहां तक कि मुस्लिम महिलाओं ने भी जमकर योगी सरकार को मतदान किया जो भारतीय जनता पार्टी की लोकप्रियता दर्शाता है। उक्त अवसर पर राष्ट्र सेविका समिति की श्रीमती वंदना सरकार पुर्व महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष एवम बाल कल्याण विभाग की सदस्या माधुरी गुप्ता ,किशोर न्याय बोर्ड की सदस्य व पुर्व जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती अंजु पाठक जी ,जिला महामंत्री महिला मोर्चा विमला श्रीवास्तव ,जिला उपाध्यक्ष राखी सिंह, जिला उपाध्यक्ष प्रियंका श्रीवास्तव ,जिला उपाध्यक्ष दिव्या सिंह ,अंशु कुशवाहा करुणा मौर्या, नगर दक्षिणी मंडल अध्यक्ष सीमा तिवारी, पिंकी सिंह जी ,प्रमिला सिंह ,रोली सिंह उपस्थिति रही ।

About Author