Jaunpur news शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी प्रदीप सोनी गिरफ्तार

Share


शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी प्रदीप सोनी गिरफ्तार

जौनपुर।
थाना खुटहन पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में वांछित आरोपी प्रदीप सोनी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी प्रदीप सोनी ने पीड़िता को बहला-फुसलाकर करीब चार वर्षों तक शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए और पति-पत्नी की तरह साथ रहा। लेकिन जब पीड़िता ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने शादी से इंकार कर दिया और जान से मारने की धमकी दी।

इस मामले में पीड़िता की तहरीर पर थाना खुटहन में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने आरोपी प्रदीप सोनी पुत्र रामजियावन सोनी निवासी ग्राम इमामपुर थाना खुटहन को बस स्टैंड खुटहन से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में शामिल रहे:

  • थानाध्यक्ष चन्दन कुमार राय
  • उपनिरीक्षक सत्येन्द्र नारायण सिंह
  • कांस्टेबल ओमकार यादव
  • कांस्टेबल विजय शंकर

आरोपी के खिलाफ विधिक कार्यवाही की जा रही है।


About Author