Jaunpur news युवक को बच्चा चोर समझकर खंभे से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल

IMG-20250915-WA0086
Share

जौनपुर में युवक को बच्चा चोर समझकर खंभे से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल

बरसठी थाना क्षेत्र की घटना, पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया

जौनपुर। बरसठी थाना क्षेत्र के गहलाई गांव में युवक को बच्चा चोर समझकर खंभे से बांधकर पीटने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो वायरल होने पर रामपुर पुलिस हरकत में आई और जांच के बाद दो लोगों को हिरासत में लेकर बरसठी पुलिस को सौंप दिया। यह घटना 11 सितंबर की बताई जा रही है।

सोमवार को वायरल वीडियो में युवक को बिजली के पोल से बांधकर पिटाई करते हुए दिखाया गया था। वीडियो की जांच में सामने आया कि घटना रामपुर थाना क्षेत्र की नहीं बल्कि बरसठी के गहलाई गांव की है। आरोपित जावेद पठान के घर के पास यह घटना हुई थी।

पुलिस के अनुसार, परिजनों ने दावा किया कि युवक बच्चा चोरी कर भाग रहा था, जिसे पकड़कर 112 नंबर पुलिस को सौंप दिया गया था। लेकिन जब पुलिस ने पूछा कि उसे खंभे में बांधकर क्यों पीटा गया तो संतोषजनक जवाब नहीं मिल सका।

पिटाई करने वाला मुख्य आरोपी फरार है, जबकि उसके दो भाइयों को पूछताछ के लिए हिरासत में लेकर बरसठी थाने को सौंपा गया है।