January 25, 2026

Jaunpur news भाजपा नेता का मनाया गया जन्मदिन

Share

भाजपा नेता का मनाया गया जन्मदिन

पार्टी संगठन को मजबूत करने का लिया गया संकल्प

खेतासराय, जौनपुर।
खेतासराय उद्योग व्यापार मंडल के कोषाध्यक्ष
व भाजपा जिला कार्यसमिति के सदस्य पूर्व सभासद जगदंबा प्रसाद पांडेय का जन्मदिन शुक्रवार को नगर उद्योग व्यापार मंडल के कैंप कार्यालय में केक काट कर मनाया। इस अहम मौके पर विशेष रूप से उपस्थित
खेल व युवा कल्याण राज्यमंत्री गिरीश चंद यादव के नव नियुक्त पीआरओ कृष्ण कुमार जायसवाल उर्फ मुन्नू व मीडिया प्रभारी पूर्व सभासद मनीष श्रीवास्तव ने केक काटकर शुभारंभ किया।
भाजपा नेता को जन्मदिन की बधाई देते हुए उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कृष्ण कुमार जायसवाल ने कहा कि देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री माननीय मोदी जी के स्वच्छता अभियान के तहत आज हम लोग संकल्प लेते हैं कि पार्टी संगठन को मजबूत करने में पूरा जी जान लगा देंगे। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर से प्रत्येक बूथों
पर संगठन का यह सेवा पखवाड़ा प्रतिदिन चलाया जाएगा। इसके लिए हर बूथ पर कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से जुटे रहेंगे।
नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय विश्वकर्मा ने उपस्थित जनों को भरोसा दिया की पार्टी संगठन के लिए हम लोग समर्पित कार्यकर्ता के रूप में कार्य करेंगे।
इसके पहले भाजपा नेता जगदम्बा प्रसाद पांडेय को माल्यार्पण करके उन्हें बधाई दी गई। समाजसेवी प्रमोद सिंह, बृजनाथ जायसवाल, अमित जायसवाल, सभासद अनिल प्रजापति, डॉ चंद्रजीत मौर्य, राकेश राजभर,
विनीता मौर्य, दिव्यम विश्वकर्मा, बूथ अध्यक्ष परमेंद्र मोदनवाल व पत्रकार इन्द्रजीत सिंह मौर्य अन्य उपस्थित रहे।

About Author