Jaunpur news उपजिलाधिकारी सुनील कुमार भारती ने 100 मीटर दौड़ में दिखाया दम, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाकर नेशनल के लिए चयनित

IMG-20250907-WA0100
Share

Jaunpur news उपजिलाधिकारी सुनील कुमार भारती ने 100 मीटर दौड़ में दिखाया दम, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाकर नेशनल के लिए चयनित

मड़ियाहूं, जौनपुर। जनपद जौनपुर के मड़ियाहूं तहसील के तेजतर्रार उपजिलाधिकारी सुनील कुमार भारती ने अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए वाराणसी के संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज प्रतियोगिता की 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में सिविल सर्विस अधिकारी शामिल हुए थे, जहां एसडीएम सुनील कुमार भारती ने अपनी बेहतरीन गति और तकनीक से सभी को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया।

उनकी इस उपलब्धि पर जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने शुभकामनाएं दीं और गर्व जताया। उन्होंने कहा कि एसडीएम सुनील कुमार भारती की यह उपलब्धि न केवल जौनपुर बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गौरव की बात है। इससे अधिकारियों और कर्मचारियों को भी प्रेरणा मिलेगी कि अपने कार्यक्षेत्र के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया जा सकता है।

उपजिलाधिकारी सुनील कुमार भारती ने बताया कि यह स्टेट ट्रायल था और अब उनका चयन नेशनल स्तर पर हो गया है। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन दिसंबर माह में होगा।