Jaunpur news धोखाधड़ी के मामले में वांछित तीन आरोपी शाहगंज पुलिस के हत्थे चढ़े

Share


धोखाधड़ी के मामले में वांछित तीन आरोपी शाहगंज पुलिस के हत्थे चढ़े

जौनपुर। थाना शाहगंज पुलिस ने धोखाधड़ी से जुड़े एक पुराने मुकदमे में वांछित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक शाहगंज के नेतृत्व में की गई।

गिरफ्तार अभियुक्तों में—

  1. इफ्तेखार अहमद पुत्र स्व. माजिद अली
  2. नफीस अहमद पुत्र अनीस अहमद
  3. मो. शमशेर अहमद पुत्र स्व. माजिद अली
    सभी निवासी मोहल्ला एराकियाना, थाना शाहगंज, जौनपुर शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार इनके खिलाफ मु0अ0स0 266/2021 धारा 419, 420, 467, 468, 471, 352, 504, 506, 120बी भादवि के तहत मुकदमा दर्ज है। अभियुक्तों को उनके घर से गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी टीम में शामिल रहे:

  • उ0नि0 प्रशांत कुमार सिंह
  • उ0नि0 सुभाष गिरि
  • का0 महेश कुमार
  • का0 ज्ञान प्रकाश सिंह
  • का0 नीरज कुमार

About Author