पानी में डूबे एक भैंस की बचाई गई जान

Screenshot_20250827_174434_Video Player
Share

विद्यालय के पास खोदा गया खतरनाक गड्ढा बन सकता है बड़ी दुर्घटना का कारण

जलालपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के प्रधानपुर गांव में बुधवार को एक भैंस पानी से भरे गहरे गड्ढे में गिर गई। गड्ढा इतना गहरा था कि भैंस का पूरा शरीर डूब गया और सिर तक पानी में चला गया। डूबती भैंस ने छटपटाना और जोर-जोर से आवाज़ करना शुरू किया, जिसे सुनकर पास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे।ग्रामीणों ने बिना देरी किए पानी में उतरकर और जेसीबी मशीन की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद भैंस की जान बचाई।

ग्राम प्रधान रामलाल मौर्य ने जानकारी दी कि यह गड्ढा सरकारी प्राथमिक विद्यालय की बाउंड्री वॉल के ठीक पास कुछ लोगों द्वारा जबरन खुदवाया गया है, जो अब बारिश के पानी से लबालब भर गया है। ग्रामीणों का कहना है कि इसकी शिकायत पहले भी की जा चुकी है, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हुई।

स्थानीय लोगों ने चिंता जताई है कि यदि इस गड्ढे में कोई स्कूली बच्चा गिर जाए, तो उसकी जान बचा पाना मुश्किल होगा। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि इस गड्ढे को तुरंत पटवाया जाए और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके।