Jaunpur news मतापुर कॉलोनी की सड़क धंसी

IMG-20250823-WA0056
Share

रिपोर्ट इन्द्रजीत सिंह मौर्य

मतापुर कॉलोनी की सड़क धंसी

आवागमन बाधित लोग परेशान

जौनपुर,। नगर पालिका परिक्षेत्र के अंतर्गत मतापुर के कलावती कुंज कॉलोनी में जाने वाली इंटरलॉकिंग सड़क पूरी तरह से धंस गई। जिससे काफी देर तक आवागमन बाधित हो गया । इससे इंटरलॉकिंग निर्माण व्यवस्था की पोल खुल गई।

बता दें कि सीएमओ कार्यालय के पीछे मतापुर के कलावती कुंज कॉलोनी से होकर जाने वाली इंटरलॉकिंग सड़क अचानक पूरी तरह धंस गई। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए । कॉलोनी के लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है ।
स्थानीय लोगों को कहना है कि अमृत जल योजना के तहत सिविल लाइन का काम हुआ था । जिसमें उसे दुरुस्त नहीं किया गया । जिसके चलते यह इंटरलॉकिंग सड़क पूरी तरह गली में धस गई। धसने के बाद गली बदबू भी करने लगी । इस बारे में जिला प्रशासन और नगर पालिका को जानकारी दी गई लेकिन सड़क के मरम्मत की कोई कार्रवाई नहीं की गई ।
अब कॉलोनी के लोगो का कहना है कि अगर तत्काल इस इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण नहीं हुआ तो हम लोग आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।