January 25, 2026

Jaunpur nजोनल स्तरीय निरंकारी महिला समागम सम्पन्न

Share


जौनपुर में जोनल स्तरीय निरंकारी महिला समागम सम्पन्न
मानव जीवन का उद्देश्य है परमात्मा की प्राप्ति – आशा गुजराल

जौनपुर, 21 अगस्त 2025।
निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के आशीर्वाद से जौनपुर जोन का जोनल स्तरीय निरंकारी महिला समागम मड़ियाहूं पड़ाव स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय ज्ञान प्राचारिका बहन आशा गुजराल (दिल्ली) ने की। इसमें जनपद की 43 शाखाओं से आई बहनों ने सहभागिता निभाई।

बहन आशा गुजराल ने सतगुरु माता सुदीक्षा जी के संदेशों का उल्लेख करते हुए कहा कि मानव जीवन का वास्तविक उद्देश्य परमात्मा की प्राप्ति है, जो केवल पूर्ण सतगुरु की कृपा से संभव है। उन्होंने कहा कि ब्रह्मज्ञान की प्राप्ति के बाद मनुष्य में सहनशीलता और नम्रता के गुण स्वतः विकसित हो जाते हैं।

उन्होंने महिलाओं की समाज में बढ़ती भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महिलाएं सकारात्मक सोच के साथ अपने परिवार को प्रेम, सेवा और भक्ति से जोड़कर घर को स्वर्ग बना सकती हैं। महिला सत्संग जीवन का निरंतर अंग होना चाहिए और इसमें बहनों की सक्रिय भागीदारी जरूरी है।

समागम में विभिन्न शाखाओं से आई बहनों ने हिंदी, अंग्रेजी और भोजपुरी में भक्ति गीत, कविताएं व विचार प्रस्तुत किए। निरंकारी सेवा दल ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


About Author