Jaunpur news पुलिस ने दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट के मुकदमे में वांछित अभियुक्त पवन सरोज को गिरफ्तार

IMG-20250811-WA0055
Share

सुजानगंज, जौनपुर।
थाना सुजानगंज पुलिस ने दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट के मुकदमे में वांछित अभियुक्त पवन सरोज को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।

जानकारी के अनुसार, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी बदलापुर के पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष यजुवेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक मनोज कुमार सिंह मय हमराह टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 205/2025 धारा 137(2), 87, 64 बीएनएस व 5L/6 पाक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त पवन सरोज पुत्र विजय बहादुर सरोज निवासी ग्राम मोखरी, थाना पट्टी, जिला प्रतापगढ़ को 11 अगस्त 2025 की सुबह बराई मोड़ से गिरफ्तार किया गया।

आवश्यक कार्यवाही पूरी करने के बाद अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

गिरफ्तार करने वाली टीम

  1. उपनिरीक्षक मनोज कुमार यादव
  2. कॉन्स्टेबल वरुण यादव
  3. कॉन्स्टेबल दिलीप कुमार
    (थाना सुजानगंज, जनपद जौनपुर)