August 10, 2025

Jaunpur news गोला बाजार में शनिदेव की मूर्ति स्थापित

Share

रिपोर्ट इन्द्रजीत सिंह मौर्य

गोला बाजार में शनिदेव की मूर्ति स्थापित

स्थापना से पहले नगर में निकाला गया भव्य जुलूस

खेतासराय, जौनपुर।
नगर पंचायत खेतासराय के गोलाबाजार स्थित शिव मंदिर में शनिदेव की मूर्ति स्थापित की गई।
इस मौके पर मुख्य यजमान जय स्वामीनारायण राधेश्याम जायसवाल के साथ सैकड़ो की संख्या में भक्त उपस्थित रहे। इसके पहले बीती शाम नगर में एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
पुराना गल्ला मंडी गोला बाजार से शुरू हुई शोभायात्रा मुख्य चौराहा, प्राचीन काली मंदिर के साथ नगर भ्रमण के बाद विधि विधान से पुनः शिवमंदिर में पहुंचा। यहां विधि विधान के साथ नगर वासियों के बीच भक्तों ने पूजन अर्चन किया। इसके बाद शनि देव की मूर्ति की स्थापना की गई।
विशाल रथ पर निकाली गई शोभायात्रा के दौरान रथ पर मुख्य यजमान के रूप में जय स्वामीनारायण राधेश्याम जायसवाल विराजमान रहे।
इस दौरान भारी संख्या में श्रद्धालु साथ साथ चल रहे थे। देर शाम शनि देव की मूर्ति स्थापना के बाद प्रसाद स्वरूप भंडारे का आयोजन किया गया।
जिसमें धर्म रक्षक मनीष गुप्ता, व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय विश्वकर्मा, यूपी भाजपा मंडल अध्यक्ष उपेंद्र मिश्रा,
कृष्ण कुमार जायसवाल मुन्नू डॉ. अमलेंद्र गुप्ता, आचार्य कृष्ण मुरारी मौर्य, डॉ. गजेंद्र पाण्डेय, भाजपा नेता रूपेश गुप्ता, बृजनाथ जायसवाल, विवेक जायसवाल अन्य उपस्थित रहे।
सुरक्षा के मद्देनजर भारी संख्या में पुलिस फोर्स शोभायात्रा के साथ-साथ चल रही थी।

About Author