चन्दवक पुलिस द्वारा 03 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार-

थाना चन्दवक पुलिस द्वारा 03 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार-
पुलिस अधीक्षक जनपद जौनपुर महोदय के कुशल निर्देशन में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक नगर जौनपुर डा0 श्री संजय कुमार एवं क्षेत्राधिकारी केराकत श्री शुभम तोदी के निकट पर्यवेक्षण में गैर जमानती अपराधियों की गिरफ्तारी के अभियान के क्रम में कार्यवाही करते हुए दिनांक 25.11.2021 को थानाध्यक्ष राजा राज द्विवेदी थाना चन्दवक जनपद जौनपुर के कुशल नेतृत्व में चन्दवक पुलिस द्वारा मु0न0 447/20 धारा 323/504 भादवि से संबन्धित 03 नफर वारंटी 1. राजेश नाविक पुत्र रामवचन नाविक 2.. पिन्टू पुत्र नन्दलाल नाविक 3. छठ्ठू नाविक पुत्र लालजी नाविक निवासीगण रामगढ़ थाना चंदवक जनपद जौनपुर को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। वारंटी उपरोक्त के विरूद्ध माननीय ग्रामीण न्यायालय केराकत जौनपुर द्वारा गिरफ्तारी का अधिपत्र आदेश निर्गत किया गया था। आदेश उपरोक्त के अनुपालन के क्रम में अग्रेतर कार्यवाही प्रचलित है।
गिरफ्तार वारंटी–
- छठ्ठू नाविक पुत्र लालजी नाविक निवासी रामगढ़ थाना चंदवक जनपद जौनपुर
- राजेश नाविक पुत्र रामवचन नाविक निवासी रामगढ़ थाना चंदवक जनपद जौनपुर
- पिन्टू पुत्र नन्दलाल नाविक निवासी रामगढ़ थाना चंदवक जनपद जौनपुर
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम के सदस्य-
- उ0नि0 सुदामा प्रसाद थाना चन्दवक, जनपद जौनपुर
- हे0का0 संजय सिंह थाना चन्दवक, जनपद जौनपुर
- हे0का0 सरोज कुमार थाना चन्दवक, जनपद जौनपुर