January 27, 2026

Jaunpur news वर्ल्ड पुलिस गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाले आरक्षी विशाल साहनी का सम्मान

Share


वर्ल्ड पुलिस गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाले आरक्षी विशाल साहनी का सम्मान
भारत का नाम रोशन करने पर थानाध्यक्ष ने किया सम्मानित

जौनपुर।
गौराबादशाहपुर थाना परिसर में शनिवार को थानाध्यक्ष फूलचंद पांडेय ने वर्ल्ड पुलिस गेम्स में गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले कुश्ती खिलाड़ी एवं आरक्षी विशाल साहनी का सम्मान किया।

थानाध्यक्ष ने माला पहनाकर और अंग वस्त्र भेंट कर विशाल का अभिनंदन किया। मूल रूप से मऊ जनपद निवासी विशाल साहनी वाराणसी जोन की ओर से कुश्ती प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करते हैं। हाल ही में बर्मिंघम, अमेरिका में आयोजित विश्व पुलिस गेम्स कुश्ती प्रतियोगिता में उन्होंने जापान, मंगोलिया, पाकिस्तान और अमेरिका के पुलिस खिलाड़ियों को मात देते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

इस उपलब्धि पर उपस्थित लोगों ने उन्हें बधाई दी और भविष्य में और भी बड़े स्तर पर देश का नाम रोशन करने की कामना की। इस मौके पर रोहित श्रीवास्तव, सुजीत सिंह, राजेश्वर यादव, कृषकान्त यादव गोलू, संदीप गौड़, बिरजू पहलवान, मुकेश गौड़, पीयूष सिंह, पीयूष यादव, विशाल यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


About Author