January 25, 2026

Jaunpur news ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति ने चलाया पर्यावरण संरक्षण अभियान, 60 पौधे लगाए

Share


ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति ने चलाया पर्यावरण संरक्षण अभियान, 60 पौधे लगाए

छपरा। जल-जीवन-हरियाली और पर्यावरण संरक्षण को समर्पित अभियान के तहत प्रसिद्ध सामाजिक संस्था ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की स्थानीय शाखा साधनापुरी, छपरा द्वारा वृक्षारोपण एवं जल संचयन के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

संस्था द्वारा ताजपुर एकमा स्थित रामकृष्ण मिशन आश्रम और अलख नारायण सिंह उच्च विद्यालय के प्रांगण में बृहद पौधारोपण अभियान चलाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत रामकृष्ण मठ के मठाधीश स्वामी अतिदेवानंद जी एवं संस्था प्रमुख डॉ. अंजु सिंह ने संयुक्त रूप से पौधारोपण कर की। इस अवसर पर करीब 60 पौधे लगाए गए।

डॉ. अंजु सिंह ने कहा, “आज का समय हमें प्रकृति से संबंध मजबूत करने की ओर प्रेरित करता है। इस अभियान का उद्देश्य केवल पर्यावरण की रक्षा ही नहीं, बल्कि भावी पीढ़ियों के लिए हरित भविष्य सुनिश्चित करना है।”
स्वामी अतिदेवानंद जी ने पौधों के संरक्षण पर बल देते हुए कहा, “जल और हरियाली से ही पृथ्वी पर जीवन संभव है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए।”

पौधारोपण कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्य सविता त्रिपाठी, शिक्षक राजेश कुमार, अन्य शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।


About Author