Jaunpur news ईजरी बाजार में दुकानदार से चेन लूट, तीन अज्ञात बदमाशों पर मुकदमा दर्ज

150x150-LOGO-copy
Share


ईजरी बाजार में दुकानदार से चेन लूट, तीन अज्ञात बदमाशों पर मुकदमा दर्ज

Jaunpur news जफराबाद। जलालपुर थाना क्षेत्र के ईजरी बाजार में शुक्रवार की शाम स्टेशनरी दुकानदार से चेन लूट की घटना सामने आई। पल्सर बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने दुकानदार के गले से चेन छीन ली और मौके से फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर जलालपुर पुलिस ने रविवार को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, मनहन गांव निवासी रमाशंकर पुत्र श्रीराम की ईजरी बाजार में कापी-किताब की दुकान है। शुक्रवार की शाम तीन युवक उसकी दुकान पर पहुंचे और स्टेशनरी सामान दिखाने को कहा। रमाशंकर के मुताबिक, इसी दौरान बदमाशों ने उसके गले से चेन छीनने का प्रयास किया। जब उसने विरोध किया तो उसे पीटते हुए जबरन चेन छीनकर फरार हो गए।

पीड़ित रमाशंकर की तहरीर पर जलालपुर थाना पुलिस ने तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

थाना प्रभारी त्रिवेणी सिंह ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर तीन अज्ञात युवकों के विरुद्ध मामला पंजीकृत किया गया है। मामले की जांच कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।