Jaunpur news 171.49 लाख रुपये की छह सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास – राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव
171.49 लाख रुपये की छह सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास – राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव
जौनपुर।
Jaunpur news शनिवार को खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री गिरीश चंद्र यादव ने जिले में कुल 171.49 लाख रुपये की लागत से बनने वाली छह सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास किया। ये कार्य दो योजनाओं के अंतर्गत किए जा रहे हैं।
राज्यमंत्री ने मुख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित/मलिन बस्ती विकास योजना के अंतर्गत 104.41 लाख रुपये की लागत से चार सड़क परियोजनाओं तथा चीनी मिल परिक्षेत्र में कृषि विपणन विभाग की एकमुश्त योजना के अंतर्गत दो संपर्क मार्गों के पुनर्निर्माण कार्य का शिलान्यास किया, जिसकी अनुमानित लागत 67.08 लाख रुपये है।
इन प्रमुख परियोजनाओं में शामिल हैं:
- परमानतपुर में मैहर देवी ओलंदगंज मार्ग से सपना आइसक्रीम होते हुए रूहट्टा तक इंटरलॉकिंग एवं नाली निर्माण – लागत ₹46.52 लाख
- मैहर देवी ओलंदगंज मार्ग से भैंसासुर मंदिर तक इंटरलॉकिंग एवं नाली निर्माण – लागत ₹15.99 लाख
- नक्खास में हिचकी चाट की दुकान से चांदनी मैचिंग सेंटर तक एवं फलवाली गली के सामने से बेनीराम की पुरानी दुकान तक इंटरलॉकिंग व नाली निर्माण – लागत ₹26.70 लाख
- नक्खास वार्ड में विसर्जन घाट से पूर्व सांसद के.पी. सिंह के मकान होते हुए अनिल कुमार के मकान तक इंटरलॉकिंग व नाली निर्माण – लागत ₹15.20 लाख
- कनवरिया संपर्क मार्ग (प्रथम भाग) का पुनर्निर्माण – लागत ₹31.90 लाख
- कनवरिया संपर्क मार्ग (द्वितीय भाग) का पुनर्निर्माण – लागत ₹35.18 लाख
शिलान्यास कार्यक्रम के अवसर पर भाजपा के मण्डल अध्यक्ष कमलेश निषाद, अजय यादव, अजय सिंह, सभासद सतेंद्र सिंह मुन्ना, सीपीन सिंह, जय सिंह, चुनमुन सिंह, नंदलाल यादव, सुनील यादव, राजेन्द्र मौर्य, बसंत प्रजापति, दीपक मिश्रा, मनीष श्रीवास्तव, जटाशंकर और शिवकुमार मौर्य सहित कई जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
