Jaunpur news अधिक चालान वाले वाहनों की निरस्त होगी आरसी, एआरटीओ
रिपोर्ट इन्द्रजीत सिंह मौर्य
अधिक चालान वाले वाहनों की निरस्त होगी आरसी, एआरटीओ
एआरटीओ ने वाहन स्वामियों को दिया अंतिम मौका
जौनपुर।
Jaunpur news अगर आपके दो पहिया ,चार पहिया वाहन का कभी भी कोई ई चालान हुआ है तो उसे आप तत्काल जुर्माना भर कर हमेशा के लिए दुरुस्त करवा लीजिए।
वरना अब आपके वाहन की आरसी हमेशा के लिए निरस्त कर दी जाएगी। शासन की विशेष निर्देश पर ए आरटीओ प्रशासन ने शुक्रवार को यह कड़ा निर्देश जारी कर दिया है।
दरअसल प्रदेश शासन के विशेष निर्देश पर पिछले एक जुलाई से जिले भर में सभी दो पहिया, चार पहिया वाहन और स्कूल वाहनों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के दौरान तमाम ऐसे वाहन विभाग की जांच में आए हैं, जिनके एक से अधिक ई-चालान हो चुके हैं। इनमें कई वाहनों के ई चालान दो से तीन साल पहले के हैं। इनमें कुछ वाहनों के करीब चार से पांच की संख्या में ई चालान हो चुका है।
बावजूद इसके निर्धारित वाहन स्वामी इसे पूरी तरह से भूल गए हैं। वह न तो अपने चालान का जुर्माना भर रहे हैं न ही इसके बारे में कोई तहकीकात कर रहे हैं।
ऐसे तमाम मामले विभाग के संज्ञान में आते ही सहायक संभागीय अधिकारी प्रवर्तन सत्येंद्र सिंह ने शुक्रवार को विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्देश जारी किया है।
इस सम्बंध में प्रभारी यातायात सुशील कुमार मिश्रा ने यह जानकारी दी है।
उन्होंने बताया कि यातायात निदेशालय द्वारा जनपद में ऐसे वाहन जिनके पांच अथवा उससे अधिक चालान हुए हैं , के सम्बन्ध में ड्राइविंग लाइसेंस ,आर0सी0 के सस्पेंड /निरस्तीकरण की कार्यवाही जल्द शुरू की जाएगी।
बाक्स
ड्राइविंग लाइसेंस भी होगा निरस्त
जौनपुर। वर्ष 2024-25 में ई-चालान साइट जौनपुर से जाँच के दौरान 4253 /- ऐसे वाहन पाये गये हैं जिन पर पांच और उससे से अधिक चालान अभी भी पेंडिंग है जिसके फलस्वरुप इनका ड्राइविंग लाइसेंस और आर सी निरस्त करने की प्रक्रिया प्रारम्भ किया जायेगा ।
