Jaunpur news राजस्व टीम से दुर्व्यवहार, कार्य में बाधा पहुंचाने पर सात लोगों पर मुकदमा दर्ज

150x150-LOGO-copy
Share

राजस्व टीम से दुर्व्यवहार, कार्य में बाधा पहुंचाने पर सात लोगों पर मुकदमा दर्ज

Jaunpur news जौनपुर। जलालपुर क्षेत्र के सुरहुरपुर गांव में जमीन विवाद के निस्तारण के लिए पहुंची राजस्व टीम के साथ दुर्व्यवहार और कार्य में बाधा डालने के आरोप में सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई मौके पर मौजूद लेखपाल की तहरीर पर की गई।

जानकारी के अनुसार, सुरहुरपुर गांव निवासी जिलाजीत पुत्र भजनी लाल का अपने पड़ोसी सुधीर कुमार से भूमि विवाद चल रहा था। जिलाजीत ने मामले के निस्तारण के लिए एसडीएम सदर को प्रार्थना पत्र दिया था। एसडीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार महेंद्र कुमार व लेखपाल शिवराज चौहान स्थलीय व अभिलेखीय जांच के लिए मौके पर पहुंचे।

जांच के दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने लेखपाल का फीता फेंक दिया और राजस्व टीम को कार्य नहीं करने दिया। इसके साथ ही अधिकारियों से दुर्व्यवहार भी किया गया। लेखपाल शिवराज चौहान ने इस संबंध में सुधीर कुमार, आनन्द पुत्र हंसराज, अनुराग, अमित (पुत्रगण आनंद), रमेश पुत्र श्यामनारायण, रेहाना पत्नी आनंद तथा प्रज्ञा पत्नी सुधीर के विरुद्ध सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने व दुर्व्यवहार का मुकदमा दर्ज कराया है।

लेखपाल शिवराज चौहान ने बताया कि मौके पर राजस्व टीम को कार्य करने से रोका गया और अभद्र व्यवहार किया गया, जो कानूनन अपराध है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।