Jaunpur news एसपी ने पुलिस बूथ का किया उद्घाटन, बोले– 24 घंटे मिलेगी सुरक्षा

Share


एसपी डॉ. कौस्तुभ ने खेतासराय पुलिस बूथ का किया उद्घाटन, बोले– 24 घंटे मिलेगी सुरक्षा

रिपोर्ट: इन्द्रजीत सिंह मौर्य
खेतासराय, जौनपुर।
Jaunpur news जनपद जौनपुर के खेतासराय कस्बे में शुक्रवार को बने नए पुलिस बूथ का भव्य उद्घाटन पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने फीता काटकर और धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ किया। हल्की बारिश के बावजूद उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में नगरवासी शामिल हुए, जिससे एसपी ने प्रसन्नता व्यक्त की।

एसपी डॉ. कौस्तुभ ने अपने संबोधन में कहा कि जिलेभर में 132 पुलिस बूथ बनाए जा रहे हैं। इन बूथों का उद्देश्य जनता को त्वरित और प्रभावी सुरक्षा प्रदान करना है तथा शासन की “जीरो टॉलरेंस” नीति को सफलतापूर्वक लागू करना है।

उन्होंने खेतासराय को संवेदनशील कस्बा बताते हुए कहा,

“यहां के लोग हमेशा आपसी प्रेम और सौहार्द को बनाए रखते हैं। आगामी सावन मास और मोहर्रम जैसे अवसरों पर सामाजिक समरसता बनाए रखना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है।”

डॉ. कौस्तुभ ने पुलिस बूथ निर्माण में सहयोग देने के लिए स्थानीय जनता का आभार जताया। इस मौके पर सीओ शाहगंज अजीत सिंह चौहान और थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने पुलिस अधीक्षक को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

आईपीएस अधिकारी एएसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव और डिप्टी एसपी अजीत सिंह चौहान ने कहा कि नया पुलिस बूथ आम जनता को पुलिस से जोड़ने का सशक्त माध्यम बनेगा।
उन्होंने कहा कि यहां 24 घंटे पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे, जिससे असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण रखने और घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई संभव होगी।

डिप्टी एसपी ने थानाध्यक्ष रामाश्रय राय की खुलकर सराहना करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में क्षेत्र में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण हुआ है। जनता से उनका जुड़ाव उनकी कार्यशैली को अलग पहचान देता है।

कार्यक्रम के अंत में थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने सभी आगंतुकों और नागरिकों का आभार जताया और आश्वस्त किया कि पुलिस सदैव आम जनता की सेवा में तत्पर रहेगी।


उद्घाटन समारोह में प्रमुख लोग रहे मौजूद:

एसडीएम शाहगंज कुणाल गौरव, ईओ प्रदीप गिरी, उप निरीक्षक अनिल पाठक, कस्बा इंचार्ज तारिक अंसारी, हेड कांस्टेबल संजय पांडेय, शुभम त्यागी, राजकुमार यादव, नफीस अहमद,
भाजपा नेता रूपेश गुप्ता मोनू, डॉ. चन्द्रजीत मौर्य, राजस्व निरीक्षक अखिलानंद शर्मा, लेखपाल विवेक सिंह, अंकित यादव, धर्मेंद्र यादव, पंकज पटेल, रंजीत,
पूर्व प्रधान मंतलाल पप्पू, अध्यक्ष वसीम अहमद, शमीम अहमद, मोहम्मद असलम, भाजपा नेता जगदम्बा प्रसाद पांडेय,
व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय विश्वकर्मा, डॉ. शौकत खान, सभासद सतीश यादव पिंकू, मनीष गुप्ता (धर्मरक्षक), मोहम्मद कौसर, राजेश यादव, समाजसेवी कपूरचंद जायसवाल समेत बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


About Author