Jaunpur news दयालापुर के पूर्व प्रधान कमलेश यादव दर्जनों समर्थकों संग आम आदमी पार्टी में हुए शामिल

IMG-20250703-WA0037
Share

:


दयालापुर के पूर्व प्रधान कमलेश यादव दर्जनों समर्थकों संग आम आदमी पार्टी में हुए शामिल

जौनपुर। बदलापुर विधानसभा क्षेत्र के दयालापुर गांव के पूर्व प्रधान एवं समाजसेवी कमलेश यादव मंगलवार को अपने दर्जनों समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। पार्टी के केंद्रीय कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्वांचल प्रांत प्रभारी डॉ. अनुराग मिश्र ने सभी को पार्टी की सदस्यता दिलाई।

सदस्यता ग्रहण करने वालों में प्रमुख रूप से राकेश यादव (केवटली खुर्द), सुनील मौर्य (लालगंज), प्रदीप यादव (डेहुणा), राजेश सिंह (मुरादपुर कोटिला), माता प्रसाद गौतम (तियरा), महताब सिद्दीकी (ढालगर टोला) और संजय कुमार बेनबंशी एडवोकेट (खुटहन) शामिल रहे।

इस अवसर पर डॉ. अनुराग मिश्र ने कहा कि आम आदमी पार्टी आज देश की सबसे तेज़ी से बढ़ती राजनीतिक पार्टी बन चुकी है और अब यह भारत की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभर रही है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह के नेतृत्व में लोग पूरे देशभर से पार्टी से जुड़ रहे हैं।

उन्होंने बताया कि संगठनात्मक मजबूती के तहत उत्तर प्रदेश को आठ प्रांतों में विभाजित किया गया है, जिसमें पूर्वांचल प्रांत का दो दिवसीय सम्मेलन आगामी 12 और 13 जुलाई को गोरखपुर में आयोजित किया जाएगा। इसमें जौनपुर से बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता भाग लेंगे।

जिलाध्यक्ष राम रतन विश्वकर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटी है और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का लक्ष्य लेकर चल रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले तीन महीनों में प्रत्येक गांव में संगठनात्मक संरचना तैयार कर ली जाएगी और पार्टी पंचायत चुनाव को पूरी मजबूती के साथ अकेले लड़ेगी।