Jaunpur news सिकन्दरा की बेटी अंजली ने बढ़ाया गांव का मान, बनीं मुख्य सेविका

IMG-20250703-WA0012
Share

सिकन्दरा की बेटी अंजली ने बढ़ाया गांव का मान, बनीं मुख्य सेविका

जौनपुर | सिकन्दरा
Jaunpur news ग्राम सिकन्दरा (पोस्ट-जौनपुर) निवासी अंजली सिंह यादव, पुत्री राजीव लोचन यादव का चयन अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, लखनऊ द्वारा आयोजित परीक्षा में मुख्य सेविका पद के लिए हुआ है। इस उपलब्धि से पूरे गांव में खुशी का माहौल है और अंजली को बधाइयों का तांता लगा हुआ है।

अंजली ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा राधा कृष्ण इंटरमीडिएट कॉलेज, गुदरीगंज से प्राप्त की तथा स्नातक, परास्नातक और बी.एड. की पढ़ाई इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पूरी की। वर्तमान में वह इलाहाबाद में रहकर अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कर रही हैं। उनका लक्ष्य एक दिन सिविल सेवा में चयनित होना है।

अंजली के पिता श्री राजीव लोचन यादव सर्वहितैषी इंटर कॉलेज, मसीदा (जौनपुर) में कार्यरत हैं, जबकि उनके चाचा दिनेश कुमार यादव आपूर्ति निरीक्षक के पद पर जनपद बदायूं में सेवाएं दे रहे हैं।

अंजली के इस चयन से ग्राम पंचायत सिकन्दरा में हर्ष और गौरव का वातावरण है। ग्रामीणों ने उनकी सफलता को आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा बताया है।